Search for:
  • Home/
  • Blog/
  • रुद्रपुर:- ssp कार्यालय पहुँचे हिंदू संगठन, पत्रकार पर लगाया सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप

रुद्रपुर:- ssp कार्यालय पहुँचे हिंदू संगठन, पत्रकार पर लगाया सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप

रुद्रपुर।
गौ रक्षा दल, बजरंग दल, सनातन एकता मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को SSP कार्यालय पहुँचकर रूपेश कुमार सिंह, जो अनसुनी आवाज चैनल से जुड़े बताए जाते हैं, के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। संगठनों ने आरोप लगाया कि संबंधित पत्रकार द्वारा प्रसारित खबरों से समाज में वैमनस्य फैल रहा है तथा उत्तराखंड का आपसी सौहार्द प्रभावित हो रहा है।
संगठनों का कहना है कि पत्रकार द्वारा उत्तराखंड में रहकर कथित रूप से वामपंथी एजेंडा चलाया जा रहा है और समाचारों को बार-बार तोड़-मरोड़कर निजी स्वार्थ के अनुसार चैनल व सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इससे सामाजिक माहौल बिगड़ने की स्थिति बन रही है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पत्रकार द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि राज्य में किसी एक वर्ग के साथ भेदभाव व शोषण हो रहा है, जबकि संगठनों के अनुसार राज्य सरकार सभी वर्गों के समान विकास और समान अवसर सुनिश्चित कर रही है।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कोटद्वार की घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों को ‘आतंकी’ और ‘नफरती गैंग’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। इसके साथ ही प्रतिबंध के दिन मांस सेवन का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचने की बात कही गई।
शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि पत्रकार द्वारा हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की निजी जानकारी सार्वजनिक की गई तथा अपने फॉलोअर्स को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उकसाया गया। संगठनों ने पत्रकार पर सरकार और हिंदुत्व को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है।
सभी हिंदू संगठनों की ओर से SSP ऊधम सिंह नगर से मांग की गई है कि अनसुनी आवाज चैनल से जुड़े पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ उचित व विधिक कार्रवाई की जाए।

Google search engine
Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required