रुद्रपुर-: नवमी के पावन अवसर पर भव्य प्रसाद सेवा का शुभारंभ, सेवा भाव से मनाया गया सौरभ भुसरी का जन्मदिन
रुद्रपुर -: आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव, राम नवमी के पावन एवं शुभ अवसर पर रुद्रपुर में महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित प्रसाद सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस सेवा कार्य का विधिवत शुभारंभ शिव नाटक क्लब एवं श्री प्रेम आश्रम के महामंत्री आदरणीय श्री राजकुमार भुसरी, श्री सुधीर अरोरा एवं श्री सौरभ भुसरी द्वारा पूजन-अर्चना के साथ किया गया।
इस विशेष अवसर पर श्री सौरभ भुसरी ने अपने जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। उनका यह सेवा भाव न केवल उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा में निहित होती है।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्री राजकुमार भुसरी जी ने कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में निरंतर चल रही यह “नर सेवा” एक अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है और सेवा एवं समर्पण की भावना को बल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि “भूखे व्यक्ति को अन्न खिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है” और ऐसी सेवा निरंतर चलती रहनी चाहिए।
भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा श्री सौरभ भुसरी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर सेवा कार्य में अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से कुशल अग्रवाल, अशोक सिंह नेगी, अनुज अग्रवाल, प्रमोद यादव, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, मनीष मित्तल एडवोकेट, मोहित अग्रवाल, अतुल कश्यप, रवि अग्रवाल, करन चंडोक, श्रीओम अग्रवाल, रोहित कश्यप, मनीष सैनी, सोनू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह प्रसाद सेवा कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ /






